कोल्हान में शहीद सम्मान यात्रा: टाइगर जयराम महतो उलियान में देंगे श्रद्धांजलि, आदित्यपुर में करेंगे जनसभा
कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष नवीन महतो के नेतृत्व में इस पूरे कार्यक्रम को दिशा दी जा रही है। उनके समन्वय में तीनों जिलों में संगठन स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नवीन महतो ने कोल्हान के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे भारी संख्या में बाइक रैली और जनसभा में शामिल होकर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि दें।


कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे कांड्रा मोड़ से होगी, जहां टाइगर जयराम महतो का भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन होगा, जो बिस्टुपुर के चमरिया गेस्ट हाउस होते हुए उलियान स्थित निर्मल महतो के समाधि स्थल तक पहुंचेगी।
इस बाइक रैली में JLKM के केंद्रीय, प्रमंडलीय, जिला, प्रखंड, पंचायत, बूथ स्तर के पदाधिकारी, पूर्व प्रत्याशी, सक्रिय सदस्य और झारखंड के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
स्वागत की जिम्मेदारियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं:
कांड्रा मोड़ पर सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
बिस्टुपुर साउथ पार्क पुलिया पर पूर्वी सिंहभूम ज़िले के कार्यकर्ता रैली में जुड़ेंगे।
श्रद्धांजलि अर्पण के बाद शाम 4:00 बजे आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टाइगर जयराम महतो झारखंडी अस्मिता, सामाजिक संघर्ष और राजनीतिक दिशा पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

महत्त्वपूर्ण सूचना:
मौसम या किसी अन्य तकनीकी कारणवश समय, स्थान या मार्ग में बदलाव किया जा सकता है, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।
बाइक रैली में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और अनुशासन बनाए रखें।
संगठनात्मक निर्देश:
कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष नवीन महतो ने सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों के JLKM अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा स्तरीय बैठकें आयोजित कर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में कार्य करें।


