RAJNAGAR News सीएम चंपाई सोरेन के शपथ ग्रहण की ख़ुशी में राजनगर में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे
Rajnagar:-चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने बाद उनके विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों में ख़ुशी देखी जा रही है. राजनगर में प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा के नेतृत्व में पार्टी ऑफिस में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच लड्डू बांट कर ख़ुशी मनाया.

इस मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत ने कहा कि राजनगर क्षेत्र से सीएम चंपाई सोरेन का बहुत ही आत्मीय सम्बन्ध है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी होने को लेकर कार्यकर्ताओं में मायूसी और आक्रोश जरूर है.

परंतु सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहकर भी अपने लोकप्रिय नेता के सीएम बनने की ख़ुशी इजहार करने से रोक नहीं पा रहे हैं. समर्थकों ने सादे तरीके से ही ख़ुशी मनाया. इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरालाल सतपथी, हडीराम महतो, करमु पान, डोबरो देवगम, ब्रजेश कुंटिया, सोमनाथ गोप, लखिन्द्र लोहार, श्याम टुडू, रायसिंह कुदादा, संजय हांसदा, सागेन टुडू, विष्णु मुर्मू, विजय पूर्ति, घनश्याम महाकुड, सरोज गोप, अनिल पूर्ति आदि कई समर्थक उपस्थित थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


