Newsझारखण्डसरायकेला

कुँवरदा में संदिग्ध जहर खाने से सात बकरियों की मौत  

 

 

राजनगर, संवाददाता: राजनगर प्रखंड के बाना पंचायत अंतर्गत कुँवरदा गांव में शुक्रवार को एक किसान की सात बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बकरी मालिक श्रीधर महतो का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने जानबूझकर जहर मिला पानी जैसा पदार्थ रख दिया था, जिसे पीने के बाद सभी बकरियां कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़ीं और दम तोड़ दिया।

 

पीड़ित के अनुसार, बकरियां दिन में खेत के किनारे घास चर रही थीं, तभी वहां रखे चावल के माड़ जैसे तरल को उन्होंने पी लिया। कुछ ही मिनटों में सभी सातों बकरियां मौके पर ही मर गईं। श्रीधर महतो ने बताया कि इन बकरियों की कीमत लाखों रुपये थी और उन्हें बेचने के लिए पाला गया था। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर होने के कारण इस घटना से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *