LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

JMM Justice rally- झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ निकाला न्याय मार्च

Saraikella:- सरायकेला ज़िला अंतर्गत राजनगर में आज न्याय यात्रा निकाली गई। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर झामुमो पूरे प्रदेश में न्याय यात्रा चला रही है इस कड़ी में आज प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा उर्फ़ लालू के नेतृत्व में राजनगर पंचायत से न्याय यात्रा की शुभारंभ की गई।इस दौरान कार्यकर्त्ताओं में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर रोष दिखा।

न्याय यात्रा में कार्यकर्त्ताओं ने ‘जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा’, शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, चंपाई सोरेन जिंदाबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रामजीत ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से भाजपा और ईडी की साजिश को बेनकाब करने के लिए जन जन तक संदेश पहुंचाया जायेगा। पंचायत और गांव स्तर पर न्याय यात्रा चलायी जाएगी। साथ ही दिवार लेखन भी किया जायेगा। इस दौरान हेमंत सोरेन की उपलब्धियों को जनता को बताई जाएगी।

न्याय यात्रा में महिला नेत्री व जिप सदस्य मालती देवगम, सुलेखा हांसदा, पूर्व जिप सदस्य कापरा हांसदा, पूर्व जिप सदस्य डोबरो देवगम, पार्टी उपाध्यक्ष सामुराम टुडू, सोमनाथ गोप, हीरालाल सतपथी,चतुर्भुज प्रधान, करमुचरण पान, अर्जुन मुर्मू श्याम टुडू, मुबारक अंसारी, रमेश पूर्ति, विजय पूर्ति, सोनाराम मुर्मू, सागेन टुडू, रीना आदित्य, लखिन्द्र लोहार, सुरसिंह कुदादा आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *