तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, एक का पैर टूटा, एमजीएम रेफर
Rajnagar:-हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर के समीप अनियंत्रित बाइक पुलिया (कलवर्ट) से टकरा गई. जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में बाइक चला रहे शंकोसाई रोड नंबर -5 मानगो, डिमना निवासी वीरसिंह कोंडाकेल (25) गंभीर रूप से घायल हुआ है.

उसका दाहिना पैर की जाँघ की हड्डी टूट गई है. जबकि पीछे बैठा उसका साथी पश्चिमी सिंहभूम, कोकचो ओपी क्षेत्र के गीतिलादेर निवासी सूजन सामड को कमर में अंदरूनी ज़ख्म लगी है. डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल वीरसिंह कोंडाकेल को एमजीएम रेफर कर दिया. वहीं पुलिस ने घायलों की इंज्यूरी रिपोर्ट लेकर बाइक को जब्त कर लिया है. घायल सूजन सामड ने बताया कि हम दोनों शंकोसाई मानगो से पश्चिमी सिंहभूम के कोकचो अन्तर्गत मेरे गांव गीतिलादेर जा रहे थे.
रास्ते में वीरसिंह को बोल रहे थे, बाइक धीरे चलाओ मगर वह नहीं माना. गोविंदपुर के पास मोड़ में हमारी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


