Rahul Gandhi Met Kalpana Soren-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल्पना सोरेन से की मुलाक़ात, कही ये बात
Ranchi:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर आज पहुंचे। यहां उन्होंने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीर कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई है। इसके साथ ही लिखा गया है कि आज
हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे,जनता की आवाज बुलंद करेंगे। नफरत हारेगी,INDIA जीतेगा।

गौरतलब है कि आज फ्लोर टेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से किसी भी तरह की कोई बात नहीं की और सीधा अंदर चले गये। इस दौरान उनका बॉडी लैंगवेज आत्मविश्वास से भरा दिख रहा था।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


