खरसावां में कुड़मी समाज के लोगों ने मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक श्याम सुंदर महतो को दी श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर के मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो को खरसावां के वीर शहीद निर्मल भवन में श्रद्धांजलि दी गई. वहीं स्व श्यामसुंदर महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया. मालूम रहे कि स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे. वहीं जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान रविवार की प्रातः पांच बजे निधन हो गया. मौके पर समाज के लोगों ने कहा कि श्याम सुंदर महतो की पूरे झारखंड में एक अलग पहचान थी. शिक्षा को बढ़ावा देने और समाजसेवा के क्षेत्र में दिए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. मौके पर कुर्मी समाज खरसावां-कुचाई इकाई के अध्यक्ष लोकनाथ महतो, बबलू महतो, महेश महतो, बहादुर महतो, मुकुंद महतो, लोकनाथ महतो, श्यामलाल महतो, रुद्र प्रताप महतो, जगन्नाथ महतो, विशाल महतो, विद्यासागर महतो, संजय महतो, पंकज महतो, प्रकाश महतो आदि उपस्थित थे.



