JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर: चाय हमले की पीड़िता से मिलने TMH पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में गर्म चाय से झुलसी युवती से मिलने जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता मेहंदी कुमारी का हाल जाना और इलाज की स्थिति की जानकारी ली।

यह मुलाकात टाटा मेन हॉस्पिटल में हुई, जहां युवती का इलाज चल रहा है। विधायक ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि पीड़िता को बेहतर से बेहतर उपचार मिले और किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

इस दौरान उन्होंने पीड़िता के परिवार से भी बातचीत की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।

घटना पर चिंता जताते हुए विधायक ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

फिलहाल, इस घटना को लेकर इलाके में आक्रोश है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Share this news