NewsSportsझारखण्ड

पटरापोसी में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, जिला परिषद अध्यक्ष ने किया विजेताओं को पुरस्कृत 

 

खूंटपानी प्रखंड के केयाड़चालोम पंचायत अंतर्गत पटरापोसी में रक्षाबंधन के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया. मंगलवार शाम लगभग पांच बजे प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं विशिष्ट अतिथि में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरू शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोनरो बासा व नया जोश नया उमंग के बीच खेला गया.

 

जिसमें सोनरो बासा की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 32 हजार एवं उपविजेता रहे नया जोश नया उमंग की टीम को 22 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया.वही तीसरे स्थान पर रहे भविक स्पोर्टिंग की टीम को 12 हजार व चौथे स्थान पर रहे हेम्ब्रम होनको तोरसिंदरी की टीम को 8 हजार रूपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. जबकि पांचवें स्थान पर रहे वरूण स्पोर्टिंग की टीम को 7 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं 40 प्लस में विजेता रहे टीमों को भी अतिथियों के द्वारा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ खेल प्रतिभा को मंच मिलता है.बल्कि गांव में एकता, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.युवाओं को खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने और जीवन में अनुशासन को अपनाने की प्रेरणा दी.मौके पर गुलशन हेम्ब्रम, गोविंद हेम्ब्रम, नरेंद्र हेम्ब्रम,बागुन हेम्ब्रम,शंकर हेम्ब्रम,सामु हेम्ब्रम, अजय हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *