Newsझारखण्ड

खूंटपानी में भाजपाइयों ने निकाली भव्‍य तिरंगा यात्रा, भरा देशभक्ति का जज्‍बा

 

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने खूंटपानी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पान्ड्राशाली चौक परिसर से भोया गांव तक लगभग 5 किमी तक की गयी. वहीं पुनः भोया गांव से पान्ड्राशाली चौक तक पहुंची.इस दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया. यात्रा के आगे आगे ध्वनि विस्तारक यंत्र में देशभक्ति गीत बज रहे थे.भाजपाइयों ने भी गगनभेदी नारे लगाये और तिरंगे की आन, बान व शान के लिए जीने और मरने का संकल्प लिया. जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. यहा आजादी का अमृत काल है.उन्होंने कहा कि देश की आजादी के न जाने कितने वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी है. यह अवसर उन्हें याद करने का है.उन्होने कहा कि आज पूरा देश एक तिरंगे के नीचे खड़ा है.मौके पर मंडल कार्यक्रम पदाधिकारी हेमंत केशरी, प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरू,सानो गोप,मोहन सिंह बानरा,नरायण बानरा,बिंदर दोराई, धर्मेंद्र बोदरा,पाईकराय बानरा,कोकिल केशरी, सिदेश्वर बानरा,सतारी तियू,अनिस पुरती समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *