भुईयांनाचना में मनसा पूजा पर मानभूम शैली के छऊ नृत्य का आयोजन, प्रो. कालीपद सोरेन ने किया उद्घाटन

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत भुईयांनाचना गांव में मनसा पूजा के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानभूम शैली के छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो नेता सह शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। छऊ नृत्य प्रस्तुत करने के लिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और पटमदा क्षेत्र से कलाकार पहुंचे थे।


कार्यक्रम की शुरुआत में गांव के मकरध्वज महतो ने प्रोफेसर कालीपद सोरेन का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद प्रोफेसर कालीपद सोरेन ने फीता काटकर छऊ नृत्य कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कलाकारों ने मानभूम शैली में छऊ नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रोफेसर कालीपद सोरेन ने कहा कि वह वर्ष 2008 के आसपास पहली बार इस गांव में आए थे। उस समय गांव की सड़क और आवागमन की स्थिति काफी खराब थी और कच्ची सड़क हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं की सोच और सक्रियता के कारण धीरे-धीरे गांव में विकास की रफ्तार बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता हो, वे बेहिचक उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराएं। सुख-दुख की हर घड़ी में वह ग्रामीणों के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में मकरध्वज महतो, दिनेश महतो, छोटू लाल महतो, धीरेन महतो, पबीर महतो, बिट्टू महतो, गगन महतो, हेमंत महतो, विकास महतो, संतोष महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।


