LatestNewsझारखण्ड

खरसावां में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग झारखंड की ओर से एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खरसावां में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अनुप सिंहदेव के नेतृत्व में एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कु,प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, छऊ गुरू तपन पटनायक, विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई, मुखिया सुनिता तापे ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतिभागी संस्थानों के द्वारा देशभक्ति गीत के धुन में मनमोहक झांकियां एवं नृत्य की प्रस्तुति कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई. इस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस अवसर पर प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया और कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. वही विद्यालय में टॉपर हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया.

यह कार्यक्रम देश के वीर शहीदों को समर्पित है. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है, कि देश के लिए प्राणों की कुर्बानी देनेवाले अमर शहीदों की जीवन से प्रेरणा लेने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि देश व राज्य के विकास में हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी. मंच संचालन मोहम्मद दिलदार ने किया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मंजू हेम्ब्रम,सुमित पटनायक, अरूण जामुदा,अजय सामड,विजय साहु, सुरेश मोहंती, रमेश महतो आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *