पश्चिम बंगाल चुनाव में जेएलकेएम का अभियान तेज, रेखा महतो को मिली अहम जिम्मेदारी
बोकारो: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने चुनावी गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए प्रबंधन समिति, प्रचार समिति तथा पर्यवेक्षक समिति का गठन किया है। इस संबंध में पार्टी द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों की चयनित सूची जारी की गई है।

जारी सूची में बोकारो की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा महतो को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पश्चिम बंगाल में पार्टी के पक्ष में चुनावी प्रक्रिया की देखरेख करने तथा प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर रेखा महतो ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास और अपेक्षा के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वह जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी। साथ ही चुनाव की बेहतर तैयारी के लिए रूपरेखा बनाने में भी सहयोग देंगी।
रेखा महतो ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी सुप्रीमो जयराम कुमार महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व को वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने का पूरा प्रयास करेंगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


