LatestNewsNews postझारखण्ड

सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर यात्रियों के लिए नई सौगात — कोलाबीरा में ‘अजय ढाबा’ का शुभारंभ, उद्घाटन पूर्व विधायक अनंतराम टुडू ने किया

सरायकेला/ सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग रेलवे ओवरब्रिज के समीप अजय ढाबा का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सरायकेला के पूर्व विधायक अनंतराम टुडू रहे, जिन्होंने फीता काटकर ढाबे की शुरुआत की।

 

ढाबे के संचालक अजय ने बताया कि यहाँ यात्रियों और आमजन के लिए नाश्ते से लेकर डिनर तक उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वाद और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने ढाबे की प्रगति और सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

 

इस मौके पर भाजपा के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष साधन महतो, युवा भाजपा नेता चंदन महतो, संतोष महतो, गणेश लोहार, पप्पू महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *