Newsझारखण्डसरायकेला

खूंटपानी के राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय पुरुनियां में ‘फ्रेशर्स डे’ आयोजित, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धांत कुमार रहे मौजूद

 

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय पुरुनियां में कक्षा 9 वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के द्वारा फ्रेशर्स डे एवं बैकलेस डे धूमधाम के साथ मनाया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशिक्षु आईएएस सिद्धांत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक व विद्यालय के प्राचार्य विजय उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया. वहीं विद्यार्थियों ने इस अवसर पर नृत्य, भाषण, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. विद्यालय के कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों ने अपनी परंपरा और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कक्षा 9 वीं और 11 वीं में प्रवेश करने वाले नए साथियों का स्वागत पारंपरिक नृत्य, माथे पर टीका लगाकर तथा स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर किया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रशिक्षु आईएएस सिद्धांत कुमार के द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा वह इस बात पर प्रकाश डालें कि विद्यार्थी अपने जीवन में एक लक्ष्य का निर्धारण जरूर कर लें.विद्यालय के प्राचार्य विजय उरांव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *