JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

दीवार लेखन अभियान का भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने कार्यकर्ता संग किया शुभारंभ

घाटशिला से सिद्धार्थ आनंद की रिपोर्ट

घाटशिला : भाजपा घाटशिला विधानसभा के मुसाबनी प्रखंड द्वारा दीवार लेखन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बूथ संख्या 290 पारूलिया और 272 केला बगान में भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग मंगलवार को दीवार लेखन कर एक बार फिर से भाजपा सरकार और कमल का फूल बनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है तब से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याण योजना चलाई जा रही है.

जिसका लाभ सीधे हम सभी जनता को मिल रहा है. आने वाले दिनों में और भी ऐसी योजना केंद्र सरकार चलाने वाली है. जिसमें समाज की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है और उसे मुख्य धारा में जोड़ना है. मौके पर मुख्य रूप से मुसाबनी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष, बूथ 290 अध्यक्ष श्रवण बेरा, विद्यासागर सीट, हेमंत गिरी, हरि कृष्णा गिरी, 272 बूथ अध्यक्ष संजीव घोष, रजनी गिरी बूथ अध्यक्ष 288, विदेश भूमिया समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *