JamshedpurNewsझारखण्ड

Jamshedpur: अस्पताल में भर्ती विधायक पूर्णिमा दास साहू से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण वे शहर के एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबर मिलने के बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है। 

 

इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अस्पताल पहुंचकर विधायक का हालचाल जाना। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नेताओं ने चिकित्सकों से बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

 

विधायक के पति ललित दास ने बताया कि उपचार के बाद उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार मिल रही शुभकामनाओं एवं प्रार्थनाओं का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। 

 

अस्पताल में मुलाकात के दौरान नेताओं ने विधायक के जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होने की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

Share this news