Excise department raid, Illegal liquor worth Rs 13 lakh seized- उत्पाद विभाग की टीम ने मारा छापा
Saraikella:- सरायकेला जिले के इचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरो पंचायत के खीरी गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापा माराकर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री क भंडाफोड़ किया, मौक़े से आरोपी सदानंद महतो फरार हो गए।स्थल से टीम ने लगभग 180 पेटी अवैध शराब तथा दो वाहन समेत भारी मात्रा में शराब बनाने में प्रयुक्त सामान पंचिंग मशीन, रैपर तथा खाली बोतल बरामद किए गए हैं।

उत्पाद अधीक्षक विमल लकड़ा ने उत्पाद भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इचागढ़ थाना क्षेत्र के खीरी गांव में सदानंद महतो के घर पर शराब की मिनी फैक्ट्री संचालित हो रही है, सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग ने छापामारी टीम का गठन किया, जिसमें हुए स्वयं इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे।टीम में उत्पाद निरीक्षक अखिलेश्वर कुमार एवं अन्य शामिल रहे। टीम द्वारा आज सदानंद महतो के घर पर पहुंच कर तलाशी ली गई जिस दौरान 180 पेटी (1620 लीटर )अवैध शराब बरामद किया गया, जिनका बाजार मूल्य लगभग 13 लाख के आसपास है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापामारी के दौरान एक स्विफ्ट कार (संख्या जेएच05 डीएफ/ 4953) एक पिकअप वैन (संख्या जेएच01 एवाय/ 1173)भी बरामद किया गया है ।इसके अलावा कमरे की तलाशी के क्रम में पंचिंग मशीन, खाली बोतल, रैपर एवं सिंटेक्स के दो टंकी जप्त किया गया है।
बता दें कि उत्पाद विभाग के इस छापामारी से एल तरफ़ अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है वही दूसरी और इस मामले में आरोपी के गिरफ्तारी नहीं होने से विभाग की इस कार्रवाई पर सवाल भी खड़े हो रहे है। इचागढ़ थाना क्षेत्र के सोरो पंचायत के खिरी गांव तिरुलडीह थाना क्षेत्र से काफी नजदीक है। बताया जाता है कि सदानंद महतो ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मनरेगा के रोजगार सेवक भी हैं ,परंतु इसका पुष्टि नहीं हुई है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


