LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर के रानीबांधा में जिप सदस्य मालती ने किया तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास,

45 लाख से होगा तालाब का जीर्णोद्धार

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कटाँगा पंचायत अंतर्गत रानीबाँधा गांव में वुधवार को तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य (भाग -15) मालती देवगम ने किया। तालाब का निर्माण लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला की ओर से किया जायेगा।

जिसकी प्रक्कलन राशि 45,60370 रूपये है। जिसका संवेदक मां कौशल्य इंटरप्रइजेसज के तरुण महतो हैं। शिलान्यास के बाद जिप सदस्य मालती देवगम ने कहा कि तालाब बन जाने से ग्रामीणों को पानी की किल्ल्त दूर हो जाएगी। गर्मी में पानी नहीं सूखेगा। तालाब में सालों भर पानी रहने से ग्रामीण स्नान के साथ साथ रबी फसल की खेती भी कर सकेंगे। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा ने कहा कि झारखण्ड सरकार गर्मी को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में तालाबों को जीर्णोद्धार करा रही है ताकि जलास्तर ऊँचा रहे।

तालाब बन जाने से नहाने धोने, पशुओं को पानी पीने और क़ृषि के लिए किसानों को सहुलियत होगी।वहीं संवेदक ने कहा कि ग्रामीणों के साथ मिलजुल का अच्छी तरह से तालाब का जीर्णोद्धार किया जायेगा। इस दौरान जिप सदस्य (भाग -16) की सुलेखा हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा, कटंगा पंचायत की मुखिया रानी हांसदा, पूर्व जिप सदस्य डोबरो देवगम, रीना आदित्य आदि कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *