Newsझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में करम महोत्सव, सीएम के आगमन की संभावना

 

 

जमशेदपुर/आदित्यपुरः

आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में कुड़मी सेना के बैनर तले आयोजित होने वाले भव्य करम महोत्सव को लेकर इस बार खास तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं।

 

इसकी जानकारी कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष सह झामुमो नेता लालटू महतो ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को करम महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दे दिया गया है। सीएम ने इस आमंत्रण पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कार्यक्रम में आने का आश्वासन भी दिया है।

 

स्थानीय स्तर पर करम महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की सारी जिम्मेदारी कुड़मी सेना ने संभाली है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार का करम पर्व पहले से अधिक भव्य और ऐतिहासिक होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *