Saraikella Government Hospital Surprise inspection- विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य नेसदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Saraikella-: कई दिनों से सरायकेला ब्लड बैंक में कर्मचारी मौजूद नहीं होने की शिकायत मिल रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य ने मंगलवार को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे,जहां उन्होंने सिविल सर्जन की उपस्थिति में ब्लड बैंक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में प्रतिनियुक्त सभी तीन चिकित्सा कर्मियों को अनुपस्थित पाया।

इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल का पूरी तरह से निरीक्षण किया, इस दौरान व सभी विभागों में पहुँचे और उन्होंने आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कमियों पर जल्द से जल्द सुधार करने का कड़ा निर्देश दिया।
मौके पर उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में नियमित रूप से बेडशीट नहीं बदला जाना चिंता का विषय है। जिससे आकस्मिक सेवा के लिए पहुंच रहे मरीजों के माध्यम से संक्रामक बीमारी फैलने की बड़ी संभावना बनी हुई है।उन्होंने इसमें तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। वहीं किचन की व्यवस्था पर उन्होंने मरीजों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान किचन में गंदगी देखकर भड़कते हुए उन्होंने 24 घंटे की मोहलत देते हुए सुधार नहीं होने की स्थिति में अगले निरीक्षण के दौरान इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए इसकी शिकायत की जाने की चेतावनी दी। उन्होंने सिविल सर्जन की उपस्थिति में सदर अस्पताल में आवश्यक सुधार के लिए जरूरी आवश्यकताओं को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया, और कहा कि व्यवस्था सुधारने को लेकर जल्द से जल्द आवश्यकताओं की सूची मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराई जाएगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


