Rajnagar Ayush Health Campराजनगर में प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,
425 मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं औषधि का वितरण किया गया
राष्ट्रीय आयुष मिशन, झारखंड अंतर्गत शुक्रवार को जिला आयुष समिति के सौजन्य से राजनगर के तीन केंद्रों में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 425 मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं औषधि का वितरण किया गया.

वहीं जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने राजनगर, गोविंदपुर एवं जुमाल में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया. इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि आयुष हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है. इसमें हर प्रकार के रोगों की इलाज के लिए दवाइयाँ उपलब्ध है. डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि शिविर में ओस्टियोअर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयाँ दी जा रही हैं. जिसमें मुख्यतः आयुर्वेदिक, होमीयोपैथीक एवं यूनानी दवाइयों का मरीजों को निशुल्क वितरण किया जा रहा है. योगा से भी कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है. मरीजों को योगा का परमार्श भी दिया जा रहा है. डॉ. कृष्ण ने बताया कोरोना काल में आयुष की दवाइयाँ लोगों के लिए वरदान साबित हुई.
आयुष विभाग ने आयुष काढ़ा का भरपूर वितरण किया. आयुष के महत्व को समझते हुए सरकार ने इस पर जोर लगाया है. राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यक्रम के तहत भारत सरकार का लक्ष्य जन-जन तक आयुष की दवाइयाँ पहुंचाना है. आयुष विभाग जिले के नौ प्रखंड में 5 से 15 फरवरी तक आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगी. इस दौरान आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरतचंद्र सरदार, डॉ. सविता सिंह, डॉ. जया कुमारी, सहिया सकुन जामुदा आदि उपस्थित थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


