बाना पंचायत में कुरमाली की जगह कुड़माली भाषा को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखण्ड अंतर्गत बाना पंचायत के सभी गांवों के ग्रामीणों ने आज दिनांक 11-09-2025 को पंचायत भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कुरमाली (KURMALI) के स्थान पर कुड़माली (KUDMALI) भाषा को संशोधन कर स्वीकार करने का प्रस्ताव पारित किया। पंचायत के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने एक स्वर में भाषा संशोधन का समर्थन किया और इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए आवश्यक बताया।


बैठक में उपस्थित प्रमुख ग्रामीणों में दिनेश महतो, प्रकाश महतो, मनोज महतो समेत कई अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने कहा कि कुड़माली भाषा उनकी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक अस्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बैठक के दौरान बुढ़ा बाबा और गराम की जयकार के साथ प्रस्ताव का समर्थन किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि यह निर्णय स्थानीय भाषा को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक इसकी समृद्ध परंपरा को पहुँचाने में सहायक होगा। बैठक के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने “जय बुढ़ा बाबा”, “जय गराम” के नारे लगाकर इसे सांस्कृतिक एकता और गौरव का प्रतीक बताया।

