JamshedpurNewsझारखण्ड

लोक अभियोजक बीरेंद्र कुमार ने जमशेदपुर में पदभार ग्रहण किया

 

 

जमशेदपुर में आज लोक अभियोजक बीरेंद्र कुमार ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे बोकारो में प्रभारी अभियोजन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। प्रोन्नति मिलने के उपरांत उनका स्थानांतरण जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में किया गया।

 

पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व लोक अभियोजक राजीव कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इसके पहले बीरेंद्र कुमार ने धनबाद और देवघर में भी अभियोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं।

 

कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय में अभियोजन पक्ष प्रस्तुत कर अपनी भूमिका की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करने और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *