JamshedpurNewsझारखण्ड

सिदगोड़ा अमलसंघ पार्क में आम का पौधा रोपित, लायंस क्लब और सेवा समिति की पहल

 

जमशेदपुर। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और मॉं काली संकल्प सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से सिदगोड़ा अमलसंघ पार्क में आम का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक और सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में शम्भू गोराई, विनोद स्वासी, आकाश रजक, सनातन गोराई, अमित श्रीवास्तव, रोहित गोराई, सुजय घोष, तापस लोहार सहित अन्य लोग शामिल हुए। उन्होंने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया।

उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ऐसे अभियान न केवल हरित वातावरण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देते हैं। आयोजन को सफल बनाने में लायंस क्लब और सेवा समिति की टीम ने विशेष भूमिका निभाई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *