जमशेदपुर शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिरसा मुंडा जी की 149वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में शहीद स्मारक समिति के संरक्षक जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित थे। उन्होंने बिरसा मुंडा जी के आदर्शों को याद करते हूए साकची में बिरसा मुंडा जी के मूर्ति स्थापना के संघर्ष को याद करते हूए बिरसा मुंडा जी को नमण किया.


स्मारक समिति के साथियों ने बताया कि किस तरह से टाटा कंपनी से 3 साल तक संघर्ष करने के बाद साकची में बिरसा मुंडा जी का आदम कद मूर्ति विधायक मंगल कालिंदी के सहयोग से स्थापित किया गया। उन्होंने चंद्र मोहन नाग के नेतृत्व में शहीद स्मारक समिति के प्रयासों को भी याद किया.
वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन रक्षा के लिए उलगुलाम का नारा दिया था और हमने इसे जारी रखा है। इस अवसर पर स्मारक समिति के गीता सुंडी, दीपक रंजीत, कृष्णा लोहार, जयनारायण मुंडा, अजित तिर्की, राइमूल, सोमनाथ पडिया, सागर पाल, विष्णु गोप, विकास कुमार, अंकुर कुमार, छोटू सोरेन, कुमार दिलीप, बिक्रम झा आदि लोग उपस्थित थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


