एमबीएनएस इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में “Sristhi the Creation 1.0” पर मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
जमशेदपुर।


एमबीएनएस इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग ने “Sristhi the Creation 1.0” थीम पर मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें नर्सिंग और जीएनएम के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विविध प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों की कल्पनाशक्ति और व्यावहारिक कौशल को विकसित करना था। छात्रों ने अपने विचारों को साकार रूप देते हुए मॉडल तैयार किए और उनकी उपयोगिता तथा डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया।
कार्यक्रम के समन्वयक मिस रिया दास, मिस नंदिता महता और सर्वोत्तमा महता ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में सहायता प्रदान की।
संस्थान के अधिकारियों ने प्रतियोगिता की सफलता पर खुशी जताई और समन्वयकों तथा प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एमबीएनएस इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग हमेशा छात्रों की प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत रहेगा।
इस प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों को अपने कौशल को पहचानने का मंच दिया, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और समाज में उपयोगी योगदान देने के लिए प्रेरित भी किया।

