Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू में ग्रामसभा की भूमिका पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू  

 

कुकड़ू प्रखंड के ग्राम प्रधानों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

 

 

ईचागढ़ : अनुसूचित क्षेत्रों (पेसा) में ग्रामसभा के अधिकार और जिम्मेदारी विषय पर सोमवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और जेआईटीएम स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। इसमें कुकड़ू प्रखंड के ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

 

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रंजीत आचार्य और रिसोर्स पर्सन राहुल कुमार विशेष रूप से मौजूद हैं। इस दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा परिकल्पित 9 आदर्श गांव की अवधारणा पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका गांव, स्वास्थ्य गांव, बाल हितैषी गांव, जल प्रबंधन गांव, स्वच्छ एवं हरा-भरा गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा वाला गांव, सामाजिक सुरक्षा युक्त गांव, सुशासन वाला गांव और महिला हितैषी गांव विषय शामिल हैं। यह कार्यक्रम 16 सितंबर 2025 तक चलेगा। इसमें प्रतिभागियों को ग्रामसभा की शक्तियों और जिम्मेदारियों के साथ-साथ उनके व्यावहारिक क्रियान्वयन पर भी जानकारी दी जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *