कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष(JLKM) नवीन महतो ने आयुक्त कोल्हान प्रमंडल के नाम सौंपा ज्ञापन
आज कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष(JLKM) नवीन महतो ने आयुक्त कोल्हान प्रमंडल के नाम एक ज्ञापन सौंपा कर डुमरी विधायक सह JLKM सुप्रीमो जयराम कुमार महतो को टाटा स्टील लीज नवीनकरण के लिए गठित होने वाली कमिटी में शामिल करने की मांग की साथ ही ऐसे नहीं करने पर आयुक्त एवं टाटा स्टील मैनेजमेट के खिलाफ सड़क पर उतरने कि चेतावनी दिए हैं।


उन्होंने पत्र में लिखा है हमें लगता है कि टाटा कंपनी ने अब तक खतियानधारी लोगों को दरकिनार करके गैर खतियानधारी लोगों को अवैध लीज़ देकर बसाती आयी है, जो आज टाटा कंपनी में कार्य कर रहे हैं या जमशेदपुर में अवैध तरीके से रह रहे हैं। यह मामला पूरे कोल्हान में आक्रोश पैदा कर रहा है।
अतः हम आपसे नम्र निवेदन करते हैं कि इस टाटा लीज़ कमेटी गठन में परम आदरणीय डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो को स्थान दिया जाए।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


