Newsझारखण्डसरायकेला

कृष्णापुर गांव के टोला गोलमायसाई में कच्चा मकान गिरने से मासूम बच्ची की मौत 

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत के टोला गोलमायसाई में बीते बुधवार की रात एक कच्चा मकान गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई. पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से कच्चा मकान का दीवार नमी हो गया था. कच्चा मकान की दीवार गिरने से 3 वर्षीय मासूम श्रद्धा नापित की मौत हो गई. हादसे के वक्त मासूम अपनी मां पूजा नापित के साथ सो रही थी जबकि मासूम बच्ची के पिता आनंद नापित अपने बहन के घर गया हुआ था. रात लगभग 1:00 बजे अचानक दीवार गिर गया और सीधे बच्ची के ऊपर आ गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां बाल बाल बच गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा घटनास्थल पहुंचे. वहीं पूरी घटना की जानकारी ली.

इसके बाद विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, पंचायत के पूर्व मुखिया दशरथ सोय, पंचायत समिति सदस्य रामलाल महतो और केशव लाल महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे. विधायक प्रतिनिधि ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया. इस हादसे में पूरे इलाके में शोक की लहर है और ग्रामीण परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *