Newsझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ के कवि गुरुचरण महतो को मिला साहित्य सेवा सम्मान

 

ईचागढ़।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पारगामा गांव के युवा कवि और लेखक गुरुचरण महतो को राजधानी रांची में आयोजित साहित्य सेवा सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को समर्पित सेवा पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित इस विशेष समारोह में रांची लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 75 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

 

सांसद आवास, काजू बागान, रांची में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में गुरुचरण महतो ईचागढ़ से चयनित एकमात्र कवि रहे। हाल के दिनों में उन्हें भोपाल और मथुरा में साहित्य अकादमी तथा आदर्श संस्कारशाला द्वारा भी राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद कवि गुरुचरण महतो ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, निर्णायक मंडली और कार्यक्रम संयोजिका पुष्पा सहाय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनकी लेखनी को और अधिक धार देने के लिए प्रेरित करेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *