साउथ ईस्ट कंपनी से वार्ता सफल, मृतक यादव महतो के आश्रितों को 6 लाख एवं मृतक के पत्नी को 8000 प्रतिमाह देने पर बनी सहमति
साउथ ईस्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ वार्ता सफल रही, जिसमें मृतक यादव महतो के परिवार को मुआवज़ा देने पर सहमति बनी। कंपनी ने मृतक के आश्रितों को 6 लाख रुपये देने का फैसला किया है, साथ ही मृतक की पत्नी फूलकुमारी देवी को परिवार की भरण पोषण के लिए प्रतिमाह 8 हज़ार रुपये देने पर भी सहमति बनी।

इस वार्ता में कंपनी के प्रतिनिधि जगदीश महतो और मृतक परिवार के साथ-साथ कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें शैलेंद्र महतो (ग्राम प्रधान), मुखिया रासमणि हंसदा, साशी भूषण महतो( ज़िला परिषद प्रतिनिधि), प्रेम मार्डी (उपाध्यक्ष JLKM) , रोहित महतो( ज़िला अध्यक्ष युवा मोर्चा,JLKM), प्रभांशु महतो(उपमुख्या), संजय महतो( प्रखंड अध्यक्ष, JLKM), सुजय प्रमाणिक शामिल थे।
कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया है कि वह मृतक के परिवार को इंश्योरेंस की पैसा दिलाने में हर संभव प्रयास करेगी। यह वार्ता 15 जनवरी को हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


