दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण
सरायकेला-खरसावाँ, 23 सितम्बर।


दुर्गा पूजा 2025 के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ ने मंगलवार को आदित्यपुर एवं गम्हरिया के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पंडाल समितियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने सीसीटीवी कैमरे की कार्यप्रणाली, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तथा सुगम यातायात संचालन पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने पूजा पंडालों में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक एहतियात बरतने का निर्देश दिया।
एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

