चितरा स्टेडियम में जयराम महतो ने की जन आशीर्वाद महासभा,झारखंड की जनता को खुद अपने जल-जमीन की करनी होगी रक्षा : जयराम
चितरा कोलियरी स्थित स्टेडियम में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से आयोजित आशीर्वाद महासभा को समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने संबोधित किया. जयराम ने अपने संबोधन में स्थानीय विधायक को जम कर घेरा. उन्होंने कहा कि इस देश और राज्य में असली क्रांति उस दिन आयेगी क्रांति जिस दिन किसान और मजदूर कति में मजदूरों और आम लोगों को सामाजिक न्याय नहीं मिल रहा है. यहां के राजनेता कोलियरी को लूट रहे हैं.

कोलियरी में स्थानीय विधायक व अन्य राजनेताओं का दबदबा रहता है. जयराम ने विधायक रणधीर सिंह को भरे मंच से चुनौती देते हुए कहा कि आप यहां से बाहर निकल कर कहीं भी चुनाव नहीं जीत सकते. उन्होंने कहा कि आप धनबाद, हजारीबाग, गोड्डा या अन्य दूसरे जगहों से चुनाव लड़े तो आपको पता चल जायेगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ भाषण देने से कुछ नहीं होता है. आप अपने परिवार व रिश्तेदार के अलावा कितने पिछड़े दलित, सवर्ण एवं अल्पसंख्यकों को सामाजिक न्याय दे रहे और कितने को रोजगार में भागीदारी दे रहे हैं. महिलाओं को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है. आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं को सिर्फ 2000 दिया जाता है,महिलाएं हो रहीं रोजगार से वंचित जयराम ने कहा

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


