Cricket Tournament organised in Rajnagar-: राजनगर के सिजुलता मे दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन
Rajnagar:- राजनगर प्रखंड अंतर्गत सीजूलता पंचायत के बड़ा सिजुलाता गाँव मे श्री श्री मां सरस्वती दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला संयुक्त सचिव नेबू प्रधान और विशिष्ट अतिथि के रूप मे झमुमो के आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष परमेश्वर प्रधान पहुंचे।

उपाध्यक्ष परमेश्वर को क्रिकेट का अनुभव होने के कारण उन्हें अंपायरिंग करने का मौका भी दिया गया, और वे शानदार अंपायरिंग करते हुए देखे गए।बता दे कि इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार ₹13000 और द्वितीय पुरस्कार ₹10000 रखा गया था, टूर्नामेंट का एंट्री फी ₹1500 रखा गया था, खेल में 26 टीम का होना अनिवार्य किया गया था।रोमांचक भरे इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार बजरंग स्पोर्टिंग हल्दीपोखर ने हासिल किया वही JMD स्पॉटिंग बड़ा सिजुलाता उपविजेता रहा। मैन ऑफ द मैच चुटकी बजरंग स्पोर्टिंग क्लब हल्दी पोखर के खिलाड़ी को मिली, मैन ऑफ़ द सीरीज JMD टीम के शांतनु ने हासिल किया।मौके पर अश्वनी कुमार प्रधान, समाज सेवी महेश महाकुड़, वार्ड सदस्य रामो महाकुड, समाजसेवी अनजान महाकुड़, हंसराज महाकुड,हरीश, प्रबीर, लालचंद, परेश, श्यामल, जैना, लालटू, विश्वजीत, मोनोहर समेत सेकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


