JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

घाटशिला में कोल्हान पत्रकार एकता मंच की बैठक में दर्जनभर पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की

घाटशिला : रविवार को कोल्हान पत्रकार एकता मंच की एक आपात बैठक घाटशिला के राज एंड राज रेस्टोरेंट में मंच के उपाध्यक्ष कमलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें चाकुलिया के पत्रकार साहिल अंसारी को स्क्रैप कारोबारी द्वारा धमकी दिए जाने के मामले की कड़ी निंदा की गई। उक्त बैठक में घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनभर पत्रकारों ने संगठन में विश्वास जताते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान सभी पत्रकारों को मंच का लोगो लगा टी-शर्ट प्रदान किया गया। मंच की सदस्यता ग्रहण करने वालों में Jk news के संपादक आरिफ, जफर ईमाम, मो. बिस्मिल, सुलेमान सिद्दकी, शेख सोहेल, बातिका महतो, मोहम्मद साहिल अंसारी, मनोरंजन महतो, मोहम्मद मुजेर,रवि बारीक, विश्वजीत सिंह,शुभम राणा, समेत अन्य मौजूद थे। उक्त बैठक में संघ के संरक्षक गोविंदा पति, महासचिव सुनील पांडे, उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, कोल्हान प्रभारी दशरथ प्रधान, आईटी सेल प्रभारी दीपक महतो, मीडिया प्रभारी रविकांत गोप, समेत अन्य मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *