आदित्यपुर में नेत्र जांच शिविर में उमड़ी भीड़, प्रो. केपी सोरेन ने किया उद्घाटन; ओमप्रकाश और पार्षद नीतू शर्मा समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

शिविर में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश, वार्ड 17 की पार्षद सह तेजस्विनी महिला संगठन की अध्यक्ष नीतू शर्मा, अधिवक्ता एसके स्वाई, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवाकर झा, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, जितेंद्र कुमार और कैलाश पाठक समेत कई लोग उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के दौरान वार्ड 17 के शौचालय की टंकी में गिरी गाय को सुरक्षित बाहर निकालने वाली रेस्क्यू टीम के नगर निगम सफाईकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में मंटू तोमर, विमल कुमार, सूरज मुखी, आशु मुखी, प्रदीप मुखी, अमित कुमार सिंह, अरुण हरिजन, सुभाष सोय और दीपक सिंह शामिल रहे।
अतिथियों ने तेजस्विनी महिला संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है। शिविर में मरीजों की आंखों की जांच के साथ चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन की नि:शुल्क व्यवस्था किए जाने की भी जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर केपी सोरेन ने पार्षद नीतू शर्मा को सामाजिक कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं ओमप्रकाश ने गौ रक्षा के लिए पार्षद के प्रयासों की प्रशंसा की।
शारदा नेत्रालय एंड मेटरनिटी की चिकित्सकीय टीम में डॉ. अनुराग, डॉ. स्मिता पति, डॉ. पूजा कुमारी शर्मा और डॉ. कोमल कुमारी समेत अन्य चिकित्साकर्मी शामिल रहे। टीम ने दोपहर तक 50 से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। समाचार लिखे जाने तक शिविर जारी था।


