LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

दुर्गा पूजा को लेकर आमदा ओपी पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

खरसावां :- दुर्गा पूजा के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आमदा ओपी पुलिस के द्वारा आज आमदा क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च खरसावां के आमदा ओपी परिसर से शुरू होकर नया बाजार, पुराना बाजार व रेलवे कॉलोनी होते हुए पुनः ओपी परिसर में समाप्त हुआ. इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा ने किया. इस दौरान ओपी प्रभारी ने आम नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस प्रयास का स्वागत किया और विश्वास जताया कि प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न होगी. मौके पर पुलिस के जवान शामिल थे.

 

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *