LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

सावन के पावन महीने के आख़िरी सोमवारी में तुमुंग गाँव के शिव मंदिर प्रांगण में ज़िला परिषद द्वारा श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण

Report-Deepak Mahato

Saraikella/Rajnagar:- प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत तुमुंग गाँव में आज ज़िला परिषद (भाग 17) सदस्य आमोद महतो एवं समाज सेवी शशि भूषण महतो द्वारा शिव भक्ति सह कवड़ियों के बीच खिचड़ी, खीर एवं सूजी भोग का वितरण किया गया।

 

सावन का पावन महीना हिंदू धर्म में एक ख़ास महत्व रखता है, इस महीने में सभी धार्मिक लोग भोलेबाबा का पूजा अर्चना करते है और पवित्र जल लाकर शिव लिंग में जलाअभिषेक करते है। मानायता है कि एसे करने से जन्मों का पाप नष्ट होता है और ईश्वर कृपा करते है।

मौक़े पर समाज सेवी शशि भूषण महतो ने कहा कि तुमुंग गाँव में हर वर्ष गाँव के छोर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में ये कार्यक्रम का आयोजन होता है, हज़ारों की संख्या में शिव भक्त जलाअभिषेक करते है, इस बार सावन महीना अधिक खास माना जा रहा है, क्योंकि सावन महीने की शुरुआत सोमवार (22 जुलाई 2024) के दिन से हुई है। सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस खास अवसर पर सच्चे मन से महादेव की पूजा और व्रत करने से सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

वही इस मौके पर अरुण महतो. सुनील महतो.महादेव महतो.दीपक महतो. खोका राम महतो.शशि भूषण महतो.बिश्वाजीत महतो. बिनोद महतो. सस्टी पदो महतो.बिपिन बिहारी महतो. बासुदेव महतो. सुशांत महतो. राहुल महतो.सुमन महतो. पवन महतो.आदि उपस्थित थे…

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *