Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर: सुबह टहलने निकले व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

 

 

राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर निवासी लखिन्द्र मार्डी प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

 

स्थानीय लोगों ने जब उन्हें बेहोश हालत में देखा तो तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर उन्हें निजी वाहन से पहले हेंसल प्रिया हेल्थ क्लीनिक ले जाया गया। क्लीनिक में गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें इलाज से मना कर दिया और राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

 

वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान लखिन्द्र मार्डी ने दम तोड़ दिया।

 

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, राजनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *