JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

JBKSS public awareness-JBKSS ने किया जनजागरण, लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति

Jamshedpur-: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) का जनजागरण अभियान कार्यक्रम के तहत 11 फरवरी 2024 (रविवार) को पटमदा प्रखण्ड अंतर्गत बोनकुचिया ग्राम में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले और प्रखण्ड स्तर के सक्रिय सदस्यों ने अपने बातों को पंचायत के साथियों के समक्ष रखा और कहा अब झारखंडी जनमानस जाग उठा है अब लोग किसी पार्टी या बाहरी के बहकावे में नहीं आएंगे ।टाइगर जयराम के नेतृत्व में पूरा झारखंड और सारे मूलनिवासी जाग उठा है।आज तक किसी ने झारखंड में स्थानीय या नियोजन नीति को परिभाषित नही कर पाया है।जिसके कारण 50 प्रतिशत दूसरे राज्य के निवासी आकर यह नौकरी कर रहे है और यहां के लोग पलायन करने पर मजबूर हो रहे है।


पूरे झारखंड के हर लोकसभा और विधानसभा से लेकर प्रखंड एवं पंचायत तक पहुँच कर लोगों को अपने हक अधिकार के प्रति जागरूक करना ही जेबीकेएसएस का उद्देश्य है।इन्हीं बातों को सदन में रखने के लिए सही लोगो को सदन तक पहुंचना ही सबका लक्ष्य रहेगा और इस बार सभी ग्रामीणों ने यह ठाना की कोई बाहरी प्रत्याशी को जगह नही दिया जाएगा ।
बैठक में मुख्य रूप में जेबीकेएसएस केंद्रीय सदस्य पिंकी महतो और जिला समिति सदस्य उज्ज्वल महतो, सौरव दास उपस्थित थे ।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *