Jamshedpur vehicle thief gang busted-जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 19 वाहन बरामद
Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, बता दें कि सहर में आए दिन वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे है, जिस के ख़िलाफ़ पुलिस ने भी मुहिम छेड़ रखी है इसी के तहत एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वहीं 19 चोरी के वाहन को भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सरगना बर्मामाइंस राजीव भगत उर्फ आडू, राजन दास, टेल्को महानंद बस्ती निवासी रोनित दीप उर्फ पोलियो, विशाल दास और शंभू पासवान शामिल है. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मास्टर चाबी भी बरामद की है जिस से उक्त आरोपी महज़ 30 सेकंड में वाहन की लोक खोल लेते थे और वाहन उड़ा ले जाते थे।
जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि बीते दिनों साकची से एक स्कूटी की चोरी कर ली गई थी जिसे गाड़ाबासा के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से राजीव को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जानकारी मिली कि बाइक चोरी करने के बाद सभी विशाल, रोनित और शंभू के पास तीन से पांच हजार में गिरवी रख देते थे। इसी बीच विशाल, रोनित और शंभू चोरी के वाहन को ज्यादा दामों में बेचकर रुपए को आपस में बांट लेते थे। अब तक 30 से 40 बाइक को बेच दिया गया है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


