Kolhan’s Raghunath temple coloring by celeb artist- ईचा के प्रशिद्द रघुनाथ मंदिर को अयोध्या राम मंदिर के कलाकार देंगे नवीन रूप
Saraikella:- ईचा राजघराना के प्रांगण में स्थित 225 से अधिक साल पुराना रघुनाथ मंदिर कोल्हान का ऐतिहासिक धरोहर है, इस विरासत को संजोह कर रखने के लिए राजपरिवार के सदस्य रोमी सिंहदेव प्रयासरतः है

राम नवमी की विशेष महत्सव से पहले मंदिर को रंगरोगन किया जा रहा है। रंगरोगन स्वयं अमित आर्ट एंड ग्रुप के अमित मिस्त्री द्वारा किया जा रहा है, बता दें कि अमित आर्ट एंड ग्रुप के अमित मिस्त्री और ललित मिस्त्री द्वारा मर्यादा पुरुषतम राम की नगरी अयोध्या में प्रभु राम के बड़े बड़े चित्र बनाए गए है, उनका ग्रुप के सभी लोग मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करते है जहां अमित असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर है। इस से ये अनुमानित है कि इस बार ईचा के रघुनाथ मंदिर को एक अलग और आलोकिक रूप मिलने वाली है।
इचा राजपरिवार के सदस्य रोमी सिंहदेव ने बताया कि राम लल्ला से उनका विशेष जुड़ाव है, प्रभु श्री राम के अयोध्या में विराजमान होने से अयोध्या नगरी में एक अलग शक्ति की अनुभूति होती है, उसी शक्ति कि अनुभूति ज़िला वासियों को ईचा के इस रघुनाथ मंदिर के प्रांगण में होती है। ये आलोकिक मंदिर सिर्फ़ ईचा परिवार की विरासत नहीं बल्कि पूरे कोल्हान का एक अनमोल धरोहर है। इस बार रामनवमी के उपलक्ष्य पर भव्य राम उत्सव मनाई जाएगी जिसके तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


