LatestNewsझारखण्ड

जे जे डब्लू ए ने लातेहार में हुए पत्रकार की संदेहास्पद मौत की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग को लेकर CM चम्पाई सोरेन के नाम पाँच सूत्री सौपा ज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पत्रकार सुरक्षा और राज्य में प्रेस आयोग की गठन की मांग को प्रमुखता से उठाया

चाईबासा :-प0 सिंहभूम चाईबासा में प्रमंडल स्तरीय महिला सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक जोबा मांझी को झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ने लातेहार में हुए पत्रकार की संदेहास्पद मौत की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग को लेकर CM चम्पाई सोरेन के नाम पाँच सूत्री ज्ञापन सौपासोपे गये ज्ञापन में कहा गया झारखंड़ जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसिएशन लगातार पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर आंदोलन रत है..हमारे इस आंदोलन का उद्देश्य है कि झारखण्ड के साथ सारे देश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर सरकार पत्रकार सुरक्षा के मामले त्वरित संज्ञान लेने की कृपा करे और प्रस्तावित कानून को शीघ्र अति शीघ्र लागू करे ..

साथ ही हमारी निम्न मांगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार कर पत्रकारों के हित मे शीघ्र राज्यादेश पारित करने की कृपया करे ,ज्ञापन में मुख्यमंत्री को सौपी गई मुख्य मांगे ◆ झारखण्ड सहित सरकारो द्वारा घोषित पत्रकार बीमा नीति पर पुनः विचार कर इस महत्वपूर्ण निर्णय सभी पत्रकार संगठनों के साथ सामूहिक बैठक कर पत्रकारो के हित मे घोषित निर्णय पर पुनः विचार किया जाये। हेल्थ सेक्टर को भी इसमें जोड़ा जाये।◆झारखण्ड में पत्रकार समाज के लिये केंद्र/राज्य के अस्पतालों में गम्भीर और अतिगम्भीर रोगों एवम आकस्मिक मामलो में जिला स्तर पर विशेष सहायता निधि की व्यवस्था कर ..पत्रकारो को हेल्थ बीमा कार्ड निर्गत किया जाये।◆झारखण्ड प्रदेश में प्रेस आयोग जैसी संस्था का गठन किया जाये।ताकि पत्रकारों के उत्पीड़न और हत्या/जघन्य अपराधों की निष्पक्ष जांच हो सके।◆ झारखण्ड प्रदेश में विभिन्न जिलों में होने वाली मासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को पुनः प्रारम्भ किया जाये.. वर्तमान में यह व्यवस्था बन्द कर दी गई है।मांग पत्र सौंपने के दौरान सदर विधायक दीपक बिरूवा, मझगांव विधायक निरल पूर्ति,सुखराम उरांव विधायक दशरथ गहराई और एसोसिएशन की ओर से जे जे डब्ल्यू ए के जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा कार्यकारिणी सदस्य सह डिजिटल प्रभारी रोहण निषाद और राजेश कुमार मौजूद रहे ।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *