मुड़मा जतरा में अफरा-तफरी, ‘मौत का कुआं’ के कलाकारों से मारपीट — बड़ा हादसा टला
झारखंड के ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेले में रविवार को अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पचास हजार से अधिक लोग अभी भी मेले में मौजूद हैं, जबकि प्रशासन और जतरा संचालन समिति के स्वयंसेवक भीड़ नियंत्रण में पूरी तरह नाकाम दिख रहे हैं।


मेले में करीब पांच हजार से अधिक दुकानें लगी हैं, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोग सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पूरा मेला “ऊपर वाले के भरोसे” चल रहा है।
इस बीच, मेले में लगे लोकप्रिय आकर्षण “मौत का कुआं” में खेल दिखाने वाले कलाकारों से मारपीट की घटना हो गई। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। विवाद बढ़ने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि मेले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बहाल की जा सके। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और लोग डर के साये में जतरा का आनंद ले रहे हैं।

