झारखंड ही नहीं, पूरे देश में परिवर्तन के मूड में जनता : बन्ना गुप्ता
—हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री ने किया रोड शो—-
हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री जेपी भाई पटेल जी के समर्थन में और उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक श्री बन्ना गुप्ता जी ने पंचमंदिर चौक, सुजायत चौक, सरदार चौक, बड़ा बाजार थाना, मालवीय मार्ग से अनंदा चौक तक रोड शो किया। इस रोड शो में भारी जनसमर्थन मिला।

इस कार्यक्रम में श्री बन्ना जी के साथ प्रदेश, जिला व महानगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण और बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा संयोजक अशोक चौधरी जी, जिला प्रभारी अजय सिंह जी, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक जी, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव जी, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत जी आदि शामिल थे।
इस मौके पर जिला कार्यालय में हुई एक बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन को इस बार जो जनसमर्थन मिल रहा है, उससे साबित होता है कि झारखंड की जनता इस बार परिवर्तन चाहती हैं और सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में INDIA गठबंधन को अपना आशीर्वाद देगी!

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


