LatestNewsझारखण्डसरायकेला

Rajnagar young man committed suicide-आर्थिक तंगी से जूँझ रहे युवक ने फांसी लगाकर कर ली सुसाइड

Rajnagar:- राजनगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव निवासी सरोज बिहारी (गोरा ) सतपथी के 38 वर्षीय बड़े पुत्र सत्यम सतपथी ने फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली।
घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। सत्यम सतपथी का शव कुड़मा स्कूल से मगरकेला की ओर जाने वाली मार्ग पर पानी फैक्ट्री से थोड़ा आगे दायीं ओर एक पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद किसी ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौक़े पर परिजन पहुंचे और शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी व थाना प्रभारी पूजा कुमारी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। डीएसपी पूजा कुमारी ने कहा कि मामला आत्महत्या सा प्रतीत हो रहा है। शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक़ युवक का छह साल का एक बेटा व दो साल की एक बेटी और पत्नी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्यम सतपथी कुछ महीनों से आर्थिक तंगी से परेशान था।

उनका राजनगर में टीवी, फ्रिज, कूलर का एक इलेक्ट्रोनिक दुकान था। जो कुछ महीने पहले आर्थिक स्थित बदहाल होने के कारण बंद हो गया।इसके बाद वह बाहर दूसरे राज्य में काम करने गया था। वहाँ से दो माह काम करके लौटा था। हाल ही में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम पकड़ा था। वहाँ ड्यूटी कर रहा था। बीते दो दिन से काम पर नहीं गया था। मंगलवार को वह दोपहर बाद पैदल ही घर से निकला था।लगभग तीन बजे उसकी आत्महत्या की खबर मिली।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *