झारखण्डराजनीति

परिवर्तन सभा का आयोजन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जामताड़ा।

जामताड़ा के नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धेनुकडीह मैदान में भाजपा द्वारा परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे। इस दौरान माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश में भी लोगों की भीड़ यह बताती है कि जनता परिवर्तन के मूड में है।

 

 

उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री जमानत पर हैं। कांग्रेस के नेता जो शाही परिवार हैं उन्होंने 60 वर्षों तक देश में राज किया लेकिन कोई भी काम नहीं किया। अगर वह काम करते तो मोदी जी को इतना काम नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि राजद के नेता घोटाला करते हैं चाहे वह जमीन घोटाला हो या कोई और घोटाला। उन्होंने कहा कि आज रांची में दुर्गा पूजा करने से रोका जा रहा है पुलिस को भेज कर धमकाया जा रहा है क्या लोग अपनी सभ्यता संस्कृति को भूल जाए पूजा पाठ को भूल जाए। ऐसा नहीं चलेगा। इस दौरान उन्होंने संथाल परगना में डेमोग्राफी चेंज करने कभी मुद्दा उठाया। साथी लोगों से संकल्प लेने को कहा कि यहां से जाकर यह तय करने की सरकार को बदलना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, वीरेंद्र मंडल, सत्यानंद झा बाटुल माधव चंद्र महतो सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *