धर्म

Maa Saraswati Mantr- परीक्षा में सफलता के लिए आज सरस्वती पूजा के समय इन शक्तिशाली मंत्रों का ज़रूर करें जाप

धर्म:- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अहम दिन होता है। आज सभी विद्यार्थी अपने स्कूलों, कोचिंग, घरों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं। मां सरस्वती बुद्धि और ज्ञान की देवी मानी जाती है यानी व्यक्ति को ज्ञान इन्हीं की कृपा से प्राप्त होती है।
विद्या की देवी मां सरस्वती अपने भक्तों को अज्ञानता की अंधकार से ज्ञान की प्रकाश की ओर ले जाती हैं।सनातन धर्म में सभी पूजा-पाठ में मंत्रों की उच्चारण से शिरु होती है मंत्र के उच्चारण से एक अलग सी शक्ति की अनुभूति होती है ,आज हम आपको जो मंत्र बताने जा रहे हैं उन मंत्रों को आप जाप जरुर करें जिससे मां सरस्वती प्रसन्न होंगी और आपको जीवन की हर परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मां सरस्वती के शक्तिशाली मंत्र

  1. ‘ॐ शारदा माता ईश्वरी में नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।’
  2. सरस्वती गायत्री मंत्र : ‘ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्।’

3.सरस्वती बीज मंत्र – ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः

4.सरस्वती मंत्र बिद्यार्थियों के लिए-
सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि ।
विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा ॥

5.महासरस्वती मंत्र
ॐ ऐं महासरस्वत्यै नमः ।

6.सरस्वती मंत्र बुद्धि वृद्धि के लिए
ॐ ऐं ह्रीं श्रीं वाग्देव्यै सरस्वत्यै नमः ।

7.सरस्वती मंत्र धन और बुद्धि के लिए

ॐ अर्ह मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम् कारी वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं हीं नमः स्वाहा।

  1. ज्ञान बढ़ाने के लिए सरस्वती मंत्र सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने । विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते ॥
Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *