Arvind Singh Joined BJP: क़द्दावर नेता अरविंद सिंह ने पुनः पार्टी में की वापसी, कहा पार्टी को देंगे मज़बूती
Saraikella:- ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल रिसोर्ट में भाजपा के पूर्व विधायक और कदावर नेता अरविंद सिंह उर्फ़ मालखान सिंह का पार्टी जॉइनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिस में पूर्व विधायक अरविंद सिंह को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलवाई गई।

आयोजित विशाल सम्मेलन में अपने हजारों समर्थकों के साथ अरविंद सिंह ने भाजपा का दामन थामा। मौक़े पर विशाल जन समूह का संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि राजनीति में रूठना ,मनाना ,मिलन ,साथ छोड़ना चलता रहता हैं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी में पुन: वापसी की है।आगे उन्होंने कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बनकर बाबूलाल मरांडी ने विकास को जो गति प्रदान की राज्य आज भी उसी राह पर चल रहा है, ऐसे में दोबारा इन्हें राज्य की कमान सौपना बेहद जरूरी हो जाता है, अरविंद सिंह ने कहा कि मुझे तीन बार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का मौका जनता ने दिया ,जनता का साथ मिला। इस मुहिम को आगे बढ़ाने का पुनः संकल्प लेते है, राजनीति में जनता सर्वोपरि है।

इससे पूर्व विशाल जन समूह को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, दिवंगत पूर्व विधायक साधु चरण महतो की पत्नी सारथी महतो ने भी संबोधित किया।
हेमंत ने आदिवासी दलितो को लूटा, नाम बदलकर जमीन घोटाले में रहे शामिल-बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुखिया रहे हेमंत सोरेन ने आदिवासी दलित के साथ अन्याय अत्याचार किया ,झारखंड को लूटने के चलते आज सलाख़ों के पीछे है, जमीन घोटाले में नाम आने के बाद प्रधानमंत्री और जांच एजेंसियों को कटघरे में खड़ा कर रहे है।आगे बाबूलाल मरांडी ने कहा के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन चार सालों तक राज्य को लूटने वाले पदाधिकारी को चिन्हित कर उन्हें जेल भेजने का काम करें।
मौक़े पर ईचागढ़ समेत सरायकेला और जमशेदपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या मे आजसू- कांग्रेस पार्टी छोड़कर कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए। जमशेदपुर आजसू महानगर से समरेश सिंह ने अपने भारी समर्थकों के साथ बाबूलाल मरांडी एवं अरविंद सिंह के समक्ष पार्टी का दामन थामा ,इस मौके पर सभी नए कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया। आयोजित सम्मेलन में भाजपा सरायकेला जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव , राजेश शुक्ला, सिमडेगा प्रभारी शैलेंद्र सिंह ,राकेश सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, अनंत राम टुडू समेत सरायकेला और जमशेदपुर भाजपा के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


